ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को पकड़ा, ACB की कार्रवाई

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने एक बार फिर रिश्वतखोर अफसर को रंगे हाथों पकड़ा है। मामला गुजरात के अमरेली जिले का है। यहां एक रेंज वन अधिकारी यानी RFO और एक अन्य शख्स को एक ठेकेदार से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एसीबी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ठेकेदार ने राजुला में वन विभाग में किसी निर्माण कार्य के वार्षिक अनुबंध के लिए सुरक्षा के रूप में जमा कराए गए पांच लाख रुपये की राशि जारी कराने के लिए आरएफओ योगराज सिंह राठौड़ को पूर्व में 90,000 रुपये की रिश्वत दी थी।




