Cheapest Gold Countries List: इन देशों में सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका… साल 2025 में

सोना न केवल एक कीमती धातु है, बल्कि यह निवेश, आभूषण और सांस्कृतिक कारणों से भी खरीदा जाता है। हालांकि, हर देश में सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं। इसकी वजह कराधान, आयात शुल्क और बाजार की मांग जैसे कारक होते हैं। कुछ देशों में सोना अपेक्षाकृत कम कीमत पर मिलता है, जिससे वे सोना खरीदने के लिए लोकप्रिय गंतव्य बन जाते हैं।

भारत में सोने की कीमतें और अन्य देशों से तुलना

12 फरवरी 2025 को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹86,667 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत ₹79,400 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। कुछ देशों में आयात शुल्क और कर कम होने के कारण वहां सोना भारत की तुलना में सस्ता उपलब्ध है। दुबई, हांगकांग और स्विट्जरलैंड जैसे स्थानों पर सोना किफायती दरों पर बेचा जाता है। यही वजह है कि लोग सस्ते सोने की खरीदारी के लिए इन देशों की यात्रा करते हैं।

2025 में सस्ता सोना खरीदने के लिए टॉप 10 देश (भारत की तुलना में कीमतें)

देश24 कैरेट सोने की कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोने की कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
अमेरिका₹72,090₹67,750
ऑस्ट्रेलिया₹74,160₹67,619
सिंगापुर₹77,029₹69,320
स्विट्जरलैंड₹79,830₹73,370
इंडोनेशिया₹80,420₹73,660
तुर्की₹80,310₹73,540
मलावी₹80,310₹73,570
हांगकांग₹80,250₹73,530
कोलंबिया₹80,260₹73,530
दुबई₹82,390₹76,660

यदि आप भारत की तुलना में सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं, तो अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर जैसे देशों में बेहतर दरें मिल सकती हैं। दुबई और स्विट्जरलैंड जैसे देश भी सोने के लिए लोकप्रिय विकल्प हैं। लेकिन सोने की खरीदारी से पहले आयात शुल्क, टैक्स और स्थानीय नियमों की जांच करना जरूरी है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button