1.135 किलोग्राम गांजे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम में किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 15 अप्रैल, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 85 प्रभारी की टीम में नशा तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजू बिहार के मुजफ्फरनगर जिले के गांव सिकंदरपुर का हाल में दिल्ली पहलादपुर का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान पल्ला नया पुल से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 1.135 किलोग्राम गांजे बरामद हुआ है। आरोपीय के खिलाफ थाना पल्ला में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को अपने दोस्त के साथ पार्टनरशिप में बेचता है और उसका दोस्त गांजा लाने का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी के साथी की अपराध शाखा का तलाक कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button