घर पर कब्जा और मारपीट करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad : बता दें कि थाना कोतवाली में गुरूचरन वासी एन.आई.टी फरीदाबाद ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 13 अगस्त को उसके पडोसी ने बताया कि कुछ लोग उसके घर का ताला तोड रहे है और सामान उठा कर ले जा रहे है। जब वह अपनी दुकान पर काम करने वाले दो लडको के साथ घर पहुंचा तो देखा 5/6 लोग उसके घर में घुसे हुए थे और जब उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने हमला कर मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली की टीम ने उदय (40) व विनोद (44) वासी गाँव छॉयसा फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उदय का शिकायतकर्ता गुरूचरण के साथ घर को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके लिए वह अपने साथी विनोद व अन्य के साथ मकान पर कब्जा करने के लिए गया था। जब शिकायतकर्ता वहां पहुंचा तो उन्होंने उस पर हमला कर मारपीट की।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।




