वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद की टीम ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद की टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिजवान निवासी गांव गोधोला नूंह का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने माननीय अदालत से पुलिस प्रोडक्शन पर लिया था। आरोपी पर पूर्व में भी चार मामले चोरी के दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ में बतलाया कि उसके द्वारा मोटरसाइकिल को टाउन पार्क सेक्टर 12 से चोरी किया गया है। जिसको बाटा रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद किया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




