स्मैक बेचने के मुकदमें में फरार चल रहे आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने नशा तस्करी के मुकदमें में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक(23) गांव अजरोंदा फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-15 ए एरिया से नशा तस्करी के मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथी रोहित को 20 फरवरी को 4.74 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया था। जिसका मुकदमा थाना खेडीपुल में दर्ज हुआ था। आरोपी दीपक और रोहित एक साथ मिलकर नशा बेचने का काम करते थे। दोनों आरोपी स्मैक को शदर बजार दिल्ली से 5000/-रु में आरोपी बिजेन्द्र उर्फ प्रितम से खरीद कर लाए थे। आरोपी बिजेन्द्र उर्फ प्रितम जो अन्य किसी मुकदमें में जेल में बन्द था जिसको पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी दीपक के साथ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।




