टेलिग्राम टास्क के माध्यम से 2,55,000/-रूपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

Faridabad  : बता दें की ओल्ड फरीदाबाद वासी एक महिला ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक नंबर से व्हाट्अप कॉल आया जिस पर पार्ट टाईम जॉब के बारे में बात हुई। जिसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया जहां उसे कई टेलीग्राम टास्क दिए गए। ठगो द्वारा बतलाये तरीके अनुसार उसने टास्क पूरा किया। जो ठगो ने उसके द्वारा पूरे किये हुए टास्क में गलतिया निकालते हुए बहाने बनाकर धोखाधड़ी से कमीशन के नाम पर उससे कई बार अलग अलग बैंक खातो में UPI के माध्यम से कुल 1,57,798/- रुपये डलवा लिए तथा भेजे गए पैसे वापिस मांगे तो ठगो द्वारा उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया।जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में ठगी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी हरप्रीत(32) व राजेंद्र(33) वासी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पुछताछ में सामने आया की हरप्रीत खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे राजेंद्र को दे दिया था। हरप्रीत पेट्रोल पंप पर काम करता है व राजेंद्र बेरोजगार है।खाते मे ठगी के कुल 80,000 रुपये आए थे। आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button