5 साल पहले 2 बेटियां यहीं गवाई थी अपनी जान, पानी के होद में डूबा परिवार का तीसरा बच्चा

पानीपत: जिले के सनौली खुर्द गांव में पानी के होद में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बड़ी बात यह भी है कि इसी होद में पांच साल में परिवार के तीसरे बच्चे की मौत का यह मामला है। दरअसल बच्चा घर में काम कर रही मां के पास से खेलते हुए उसकी आंखों से ओझल हो गया था। दो घंटे तक मां को बच्चा नहीं मिला तो वह आंगन में ढूंढते हुए 50 मीटर दूर ट्यूबवेल की होद के पास पहुंची तो यहां बच्चे का शव पानी में मिला। परिवार ने पुलिस कार्रवाई कराए बिना शव का संस्कार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक गौरव अपनी मां रूपा के पास खेल रहा था। डेढ़ साल की बेटी सो रही थी। गौरव खेलते हुए घर से 50 मीटर दूर किसान विनोद के खेत में चला गया। उसकी मां रूपा उसे ढूंढती रही लेकिन उसको गौरव का पता नहीं चला। इसी होद में लगभग दो घंटे तलाशने के बाद जब वो ट्यूबवेल की होद के पास पहुंची तो यहां पानी में गौरव का शव मिला। उसने उसे बाहर निकाला और शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। गौरव के पिता कृष्ण कुमार को सूचना दी।कृष्ण कुमार ने बिलखते हुए परिवार की सहमति बनने पर बिना पुलिस की कार्रवाई के गौरव के शव को दफना दिया है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




