हरियाणा के 50 किसान उप-राष्ट्रपति के साथ करेंगे भोज: खेतों से संसद तक

चंडीगढ़: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के किसानों की मेहनत और अथक परिश्रम की सराहना करते हुए भव्य नए संसद भवन में राज्य के 50 किसानों को भोज के लिए आमंत्रित किया है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल के नेतृत्व में 50 किसानों का प्रतिनिधिमंडल 13 अक्टूबर, 2023 को नये संसद भवन पहुंचेगा। किसानों के लिए यह एक अभूतपूर्व क्षण होगा, जब भोज के दौरान हरियाणा की कृषि विरासत का एक अनोखा उत्सव देखने को मिलेगा।

दलाल ने कहा कि देश का अन्न भंडार कहा जाने वाला हरियाणा देश के कृषि परिद्दश्य में अग्रणी रहा है। विभिन्न नवाचारों, अग्रणी पहलों और किसान कल्याण पर मजबूत फोकस के साथ हमारी सरकार कृषि में क्रांति ला रही है और किसान को ‘बीज से बाजार तक’ सभी सुविधाएं मुहैया कराकर उनकी समृद्धि और प्रगति सुनिश्चित कर रही है।

दलाल के अनुसार श्री धनकड़ हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के आठ से दस अक्टूबर तक तीन दिवसीय आयोजित कृषि विकास मेला के उद्घाटन और किसानों को आशिर्वाद और उनका मार्गदर्शन करने हिसार पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेले में सम्मानित हुए किसानों को भोज के लिए न्योता दिया था। उपराष्ट्रपति ने किसान मेले की भव्यता को देखते हुए सरकार व किसान भाईयों की सराहना करते हुए कहा था कि हरियाणा के दूध, घी, और दही में कुछ तो खास बात है कि जो कोई न कर पावे, वो करके दिखा देते हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button