गल्ले से चुराए 80 हजार रुपए, फतेहाबाद में मेडिकल स्टोर में दिनदहाडे़ चोरी, जानकार से मिलने गया था मालिक

फतेहाबाद शहर के खेमा खाती रोड पर स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर में दिनदहाड़े एक युवक 80 हजार रुपये चोरी कर ले गया। जब इस मामले की सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि एक युवक आया और रुपये चोरी करके भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खेमाखाती रोड पर वर्मा मेडिकल स्टोर बना हुआ है। इनका संचालक राजेश वर्मा है। राजेश अपने एक जानकार से मिलने के लिए अस्पताल गया था। वह मेडिकल के शीशे वाले गेट पर ताला लगाकर चला गया। एक युवक बाइक पर सवार होकर आया। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उसने मेडिकल स्टोर के शीशे वाले गेट का ताला तोड़ा। इस दौरान आसपास खड़े लोगों को भनक तक नहीं लगी। युवक अंदर आया और गल्ले में पड़े करीब 80 हजार रुपये निकालकर भाग गया।
NEWS SOURCE : punjabkesari




