प्रियंका मनोज अग्रवाल महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त

Faridabad/Rakesh Kumar : बल्लभगढ़ विधानसभा की इलेक्टेड पीसीसी डेलीगेट व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल की धर्मपत्नी प्रियंका मनोज अग्रवाल को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर प्रियंका अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुधा भारद्वाज सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उनमें जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगी तथा फरीदाबाद में वह अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस को और मजबूती देने के लिए अथक परिश्रम करेंगी और प्रदेश में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें कांग्रेस के साथ जोडऩे का काम करेंगी। यहां जारी प्रेस बयान में प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी को त्राहि-त्राहि करने को मजबूर कर दिया है, खासकर गृहणियों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है, रसोई गैस, सब्जी, फल सहित अन्य खाद्य वस्तुओं के दामों में इजाफा करके सरकार ने लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को राहत देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है और जनता का अब इस सरकार से मोहभंग होने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीडऩ के जिस तरह से मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं पार्टी आने वाले दिनों में इसके खिलाफ भी निर्णायक संघर्ष करेगी और सत्ता पर काबिज़ महिला विरोधी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने पूर्वमंत्री महेंद्र प्रताप को फरीदाबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया और उम्मीद जताई कि वह भारी मतों से विजयी होकर जीत का परचम लहराएंगे और नया कीर्तिमान रचेंगे।

Related Articles

Back to top button