दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में नलिन हुड्डा करेंगे अपना नामांकन दाखिल

Faridabad/Rakesh Kumar : हरियाणा के फरीदाबाद में आगामी 1 मई 2024 को हरियाणा के पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला जी फरीदाबाद स्थित जननायक जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन करने उपस्थित होंगे। इसी के साथ ही फरीदाबाद के जजपा प्रत्याक्षी नलिन हुड्डा भी पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जननायक जनता पार्टी ने फरीदाबाद लोकसभा सीट से युवा नेता नलिन हुड्डा को प्रत्याक्षी के रूप में उतारा है जिनको समर्थन देने खुद दुष्यंत सिंह चौटाला मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार फरीदाबाद सेक्टर 65 में जननायक जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात् हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं के साथ विशाल कार रैली में शामिल होंगे, जो सेक्टर 65 से ऊंचा गांव, -मोहना रोड- अम्बेडकर चौक- तिगांव रोड-सीही गेट- सेक्टर 3 नहर की पुलिया-7-8 डिवाइडिंग- ymca चौक – मथुरा रोड-ओल्ड चौक -सेक्टर 16 QRG हॉस्पिटल से 15 सेक्टर की तरफ से सेक्टर 12 पहुंचेंगे। पंकज शर्मा मीडिया प्रभारी (युवा जजपा)

Related Articles

Back to top button