देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 03 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 प्रभारी की टीम ने देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार(22) मूल रुप से गांव फटेली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश तथा हाल में चाचा चौक पर्वतीय कॉलोनी एनआईटी का रहने वाला है। आरोपी को अपारध शाखा टीम एएसआई संजय मुख्य सिपाही कृष्ण, उदय वीर सिपाही कुलदीप ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पर्वतीय कॉलोनी चाचा चौक के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सारन में अवैध हथियार रखने की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टा व जिंदा रोंद को अपने दोस्तो में हवा बाजी के लिए मथुरा रेलवे स्टेशन किसी अनजान व्यक्ति से 8000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button