कांग्रेस फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह है साफ छवि के व्यक्ति: मनधीर सिंह मान 

Faridabad/Rakesh Kumar : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी जगह जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है, इन कार्यक्रमों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वही होडल के एक होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मनधीर सिंह मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने बहुत सोच समझकर चौ. महेंद्र प्रताप को फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।
मनधीर सिंह मान ने पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप का जिक्र करते हुए कहा कि चौधरी साहब साफ और स्वच्छ छवि के नेता है। इन्होंने फरीदाबाद की सेवा में कई साल बिताए हैं ।एक बार फिर से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी चुनकर बहुत बड़ा निर्णय लिया है।
वहीं मौजूदा सांसद और लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पर तंज करते हुए मनधीर सिंह मान ने कहा कि मौजूदा सांसद ने पूरे 10 साल सिर्फ अपनी जेब में भारी है। और फरीदाबाद के विकास के नाम पर सिर्फ लूट की है। जिसके कारण आज फरीदाबाद के प्रत्येक व्यक्ति के मन में उनके खिलाफ रोष है। मनधीर सिंह मान ने कहा कि इन 10 सालों में फरीदाबाद को बिल्कुल निचले स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है।
 पुरानी बात के बारे में जिक्र करते हुए मनधीर सिंह मान बोले मंझावली पुल का उद्घाटन करते समय मौजूदा सांसद ने कहा था कि 5 वर्षों में यदि पूल नहीं बना तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा पर एक बार फिर से तीसरी बार भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बना दिया है।
भाजपा प्रत्याशी अपने नाम पर वोट नहीं मांगते हैं वह बस मोदी के नाम पर ही लोगों को वर्ग ला रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं कांग्रेस पार्टी इस बार इन सभी झूठ और बरगलाने की राजनीति करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

Related Articles

Back to top button