वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 08 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ललित न्यू कॉलोनी गांव अलीपुर का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम मुख्य सिपाही विरेन्द्र, संजय सिपाही हरिश व विकाश ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बजीरपुर रोड़ फरीदाबाद से मोटरसाइकिल सहित थाना खेडीपुल के वाहन चोरी के मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को खेडीपुल हनुमान नगर भारत कॉलोनी से अपने उपयोग करने के लिए चोरी किया था। आरोपी डीजे का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button