इनेलो के पक्ष में किया गया मतदान ओमप्रकाश चौटाला को देगा बड़ी ताकत : सुनील तेवतिया

Faridabad/Rakesh Kumar : 8 मई। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने आज अपने जनसम्पर्क दौरे के दौरान पृथला क्षेत्र के गांव समयपुर, करनेरा, कबूलपुर, भनकपुर, मोहला, छपरौला, सहराला, भुजा, सिकन्दरपुर, नंगला भीखू, दुधौला, आमरू, मीरापुर तथा पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव धतीर में भी दौरे कर इनेलो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान आयोजित चुनावी सभाओं में उनका पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए श्री तेवतिया ने कहा कि हमने स्व. चौ. देवीलाल से राजनीति को समाजसेवी करने की सीख सीखी है और हमेशा जनहित के कार्यों को बढ़ावा दिया है। विधायक अभय सिंह चौटाला ने भी सही मायने में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सडक़ से लेकर विधानसभा के पटल पर हम जन से जुुड़े मुद्दों को बुलंद आवाज में उठाया है। अभय चौटाला ही पहले ऐसे किसान नेता है जिन्होंने किसान के दर्द को समझते हुए अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। यही कारण है कि अब प्रदेश में फिर से लोग इनेलो के शासन को याद कर रहे है और उन्होंने लोकसभा चुनाव में ही इनेलो के पक्ष में मतदान कर बदलाव करने का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने लोगों से भवनात्मक अपील की कि मैं आपका और आप मेरे है। इसलिए आपके बीच समर्थन मांगने आया हूं। अगर लोकसभा चुनाव में आप मेरे पक्ष में मतदान करोगें तो हरियाणा में हरियाणा में चौ. ओमप्रकाश चौटाला और विधायक अभय सिंह चौटाला को बड़ा राजनैतिक बल मिलेगा। इसलिए चौटाला साहब की बात पर और हमारे परिवार की साख पर मतदान कर इनेलो को सेवा करने का बड़ा मौका दें।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष फरीदाबाद देवेन्द्र चौहान, प्रदेश महासचिव महेन्द्र चौहान, पलवल के जिलाध्यक्ष अजीत बॉबी, फरीदाबाद जिले के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र तेवतिया, बच्चू सिंह तेवतिया, संजय तंवर, बोधराज रावत, हेमराज तेवतिया, इन्द्र तेवतिया, धर्म तंवर, कंवलजीत दीघोट, पूनम चौधरी, सत्ते पहलवान, राहुल शर्मा, प्रेम डागर, अजय चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




