देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 12 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-17 प्रभारी कर्मवीर की टीम ने देसी कट्टे व जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इमरान उर्फ ढील्ले नेहरु कॉलोनी एनआईटी -3 नम्बर का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से नेहरु कॉलोनी एनआईटी -3 एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे व जिंदा रोंद को राजस्थान के भरतपुर में किसी व्यक्ति से 8000/-रु में शौक के लिए खऱीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में शराब तस्करी के 5 व एनडीपीएस एक्ट का 1 मुकदमा थाना धौज में दर्ज है। आरोपी को मुकदमें में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button