क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव प्रभारी पंकज कुमार की टीम ने अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए शमीम उर्फ शम्मी है जो फरीदाबाद के खंदावली गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्टर 58 एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया था आरोपी के कब्जे से 1 देसी पिस्टल तथा 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे आरोपी के खिलाफ सेक्टर 58 थाने में अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी करीब 2 महीने पहले किसी शादी में कोसी गया था जहां से वह करीब 20 हजार में यह देसी पिस्टल हवाबाजी करने तथा दोस्तों में अपना दबदबा जमाने के लिए लेकर आया था जिसे पुलिस द्वारा जपत कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button