नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 500 ग्राम गांजा सहित महिला आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 14 जून, पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में फरीदाबाद पुलिस के थाना/चौकी व अपराध शाखा टीम के कर्मचारियों ने “नशा मुक्त भारत पखवाडा” अभियान के तहत नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ एक विषेश अभियान चलाया गया है। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशे की तस्करी करने वाली महिला आरोपी को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गिरफ्तार कि गई महिला नवीना वासी हंसी कॉलोनी सरुरपुर की रहने वाली है। आरोपी महिला को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से नंगला कुरैशीपुर के पास से काबू किया है। आरोपी महिला से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना मुजेसर में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला को गांजा सोनू नाम का लडका घर पर ही 4000/-रु में देकर गया था जिसका वह सिर्फ नाम जानती है। आरोपी महिला पर पूर्व में भी नशा तस्करी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button