जनसेना पार्टी के अध्यक्ष अरविंद पारचा ने ली कार्यकर्ताओं की मीटिंग

फरीदाबाद : हरियाणा जनसेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह पारचा जी ने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी शुरू की कर दी है जिसकी शुरुआत फरीदाबाद जिला अध्यक्ष श्री हमबीर भड़ाना जी के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से शुरू हुई, श्री हमबीर भड़ाना ने फरीदाबाद की विधानसभाओं को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी, एवम बातचीत के दौरान श्री हमबीर भड़ाना ने बताया कि पार्टी का कुनवा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है व आज भी कुछ कार्यकर्ताओं को पदभार दिए गए हैं

जिसमें विकास कुमार जी को फरीदाबाद जिले से युवा मोर्चा का जिला सचिव नियुक्त किया गया है, सूरज कुमार जी को बड़खल विधानसभा से युवा मोर्चा का सचिव नियुक्त किया गया, व अफान रिजवी को एन आई टी विधानसभा से युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, श्री अरविंद सिंह पारचा ने बताया की पार्टी हरियाणा की सभी विधानसभाओं पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी समाज सेवकों व साफ छवि के युवाओं को ज्यादा मौका देगी जिसके मन में सचमुच समाज सेवा करने की भावना हो क्योंकि राजनीति जनसेवा का अच्छा माध्यम है

Related Articles

Back to top button