बोले- नायब सैनी ही होंगे प्रदेश के अगले सीएम, हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ : पंचकूला में विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कई कार्यकर्ताओं की भारी उमड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा का अगला चुनाव मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी नायब सैनी होंगे।

बता दें कि विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कई नेता, कार्यकर्ता, सांसद शामिल हुए। वहीं शाह ने कहा कि सभी अपने मन में से संशय निकाल दें। हम किसी के साथ जाएंगे, कोई बैसाखी पर चलेंगे, शाह ने कहा कि कोई बैसाखी की जरूरत नहीं है, पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। जिसके बाद तालियों से पूरा हॉल गूंज उठा।

इससे पहले शाह के हरियाणा पहुंचने पर CM नायब सैनी ने उनका स्वागत किया। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा और सांसद नवीन जिंदल ने अमित शाह का स्वागत किया।
NEWS SOURCE : punjabkesari




