8 किलो 810 ग्राम चुरा डोडा पोस्त सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपयुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार के तहत नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने चुरा डोडा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ओमनेन्द्र उत्तर प्रदेश के बदायू जिले के गांव सवितागंज का तथा हाल में पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर 63 एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 8.810 किलोग्राम चुरा डोडा पोस्त बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने चुरा डोडा पोस्त को उत्तर प्रदेश के बरेली में किसी व्यक्ति से 20000/-रु में खरीद कर लाया था। जिसे बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button