देशभर के लिए IMD का अपडेट, गर्मी गई तो अब ठंड निकालेगी दम…3 दिन भारी बारिश

मानसून विदा लेने वाला है, लेकिन ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल ठंड काफी तेज़ पड़ने की संभावना है, जिसमें कई राज्यों में तापमान 3 डिग्री तक या माइनस में जा सकता है। चूंकि मानसून पूरी तरह से गया नहीं है, इसलिए कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। सुबह-शाम अब उमस कम और ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। पिछले एक महीने से रोज बारिश हो रही है, और मौसम विभाग ने अगले 3 दिन और बारिश का अनुमान जताया है। आइए जानते हैं कि आज और अगले 2 दिनों में मौसम कैसा रहेगा।

आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम तक दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। अगले हफ्ते पश्चिमी और मध्य भारत में भी अच्छी बारिश हो सकती है। 15 से 17 सितंबर और 17 से 18 सितंबर के बीच मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। बांग्लादेश के पास समुद्र में दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 15 से 20 सितंबर के बीच समुद्र तटीय राज्यों और उनके सटे इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के नोएडा क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से रोज बारिश हो रही है। हालांकि, बीते दिन कुछ धूप भी खिली, लेकिन बादल छाए रहे और शाम को बारिश के साथ हवाएं चलीं। आज रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं, जहां अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रहेगा। कल सोमवार को दिल्ली का मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। 17 से 19 सितंबर के बीच 3 दिन बारिश हो सकती है। 20 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव आएगा और बारिश की संभावना कम हो जाएगी, लेकिन ठंड बढ़ने का एहसास होने लगेगा। आज सुबह भी हवाओं के साथ मौसम में ठंडक महसूस की गई।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button