560 ग्राम गांजा सहित आरोपी महिला को अपराध शाखा DLF फरीदाबाद की टीम ने किया गिरफ्तार।

फरीदाबाद: बता दें कि अपराध शाखा टीम 30 दिसम्बर को राजीव कॉलोनी, सैक्टर-56 क्षेत्र में गस्त पर थी, गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सनेश वासी राजीव कॉलोनी को राजीव कालोनी एरिया फरीदाबाद से गांजा बेचते हुए काबू करके 560 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी महिला के विरुद्ध थाना सैक्टर-58 में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि 800 ग्राम गांजा दिल्ली में जल बोर्ड के पास से किसी अंजान व्यक्ति से 8000 रुपए में खरीदा था। जिसे वह आरोपी महिला मुनाफा कमाने के लिए बेच रही थी। जिससे मौके पर 560 ग्राम गांजा बरामद किया गया बाकी उसने बेच दिया था। आरोपी महिला पर पूर्व में भी नशा तस्करी के मामलें दर्ज है। आरोपी महिला पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button