एडवोकेट राजेश चौधरी बने भाजपा इन्द्रप्रस्थ मंडल (सराय) के अध्यक्ष

Faridabad : सैक्टर-15 स्थित भाजपा अटल कमल कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा की उपस्थिति में तिगांव विधानसभा के 6 भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनावी प्रक्रिया के दौरान पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, महामंत्री मनोज वशिष्ठ, प्रवीन जैन सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिसमें एडवोकेट राजेश चौधरी को तिगांव विधानसभा के इन्द्रप्रस्थ मंडल (सराय)का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले राजेश चौधरी पूर्व में भाजपा के युवा मोर्चा सराय मंडल अध्यक्ष रह चुके है। अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट राजेश चौधरी ने अपने सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button