ILT20: T20 में रचा इतिहास…, श्रीलंका के Wanindu Hasaranga ने कर दिखाया बड़ा कारनामा

Wanindu Hasaranga: श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिन्दु हसरंगा अचानक चर्चा में आए गए हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुछ ऐसा कर दिखाया, जो ऐतिहासिक और चौंकाने वाला भी है. इस स्पिनर ने टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने का कमाल किया है. इन दिनों हसरंगा यूएई में इंटरनेशनल टी-20 लीग (ILT20) का हिस्सा हैं. इस सीजन के 18वें मैच में डेजर्ट वाइपर्स की ओर से खेलते हुए शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. इस मैच में उन्होंने तीन विकेट चटकाए. उनकी टीम डेजर्ट वाइपर्स ने यह मैच 8 विकेट से जीता.

Related Articles

Back to top button