अंबाला DC सहित 7 अधिकारियों का किया Transfer, Anil Vij के बगावती तेवर देख एक्शन मोड़ में सरकार

हरियाणा : हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज अपनी ही सरकार से नाराज चल रहे हैं। विज के बगावती तेवर देख सरकार एक्टिव मोड़ में आ गई है। विज की नाराजगी के बाद अंबाला के DC का ट्रांसफर कर दिया गया है। पार्थ गुप्ता को हटाकर उनकी जगह अजय सिंह तोमर को जिम्मेदारी सौंपी है। इसको लेकर सरकार ने आज ऑर्डर जारी किए है। वहीं इसके साथ सरकार ने 7 और अधिकारियों का भी तबादला किया है।


बीते दिन भी अनिल विज बेबस एवं बेहद दुखी नजर आए थे। उनके शब्द उनके अंदर के दर्द को ब्यां कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि मैं अंबाला छावनी के लिए सोमवार को जनता दरबार लगाता था, मैंने बंद कर दिया है। मैं ग्रीवेंस कमेटी में भी शायद नहीं जाया करूंगा, क्योंकि हमारे आदेशों की पालना नहीं होती। अधिकारी हमारे काम नहीं कर रहे। बाकि हरियाणा का तो मैंने कुछ नहीं लेना। लेकिन अंबाला छावनी की जनता ने मुझे सात बार विधायक बनाया है। उनके कामों के लिए अगर मुझे आंदोलन भी करना पड़े तो मैं आंदोलन भी करूंगा। अगर डलेवाल की तरह मुझे आमरण अनशन भी रखना पड़ा तो मैं वह भी रखूंगा।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari




