निशुल्क ऑपरेशन से वापस मिल रही है बुजुर्गों को आंखों की खोई हुई रोशनी

फरीदाबाद: सांई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पांच बुजुर्गों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया गया जिनको संस्था द्वारा लगाए गए नेत्र जांच कैंप में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया था। संस्थापक नरेंद्र जैन ने कहा उनकी संस्था निरंतर लोगों के निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन करा रही है और आंखों की रोशनी पाकर बुजुर्ग काफी खुश हैं और संस्था को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। संस्था के प्रबंधक ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि संस्था की सेवा का लाभ लेने के लिए लोग दूर-दूर के गांवों से आ रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button