दोस्त की फेक फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद:- बता दें कि साइबर थाना NIT में डबुआ कॉलोनी कॉलोनी वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 13 मई को उसके पास उसके दोस्त के नाम की फेसबुक आईडी से 95,000/- रूपये भेजने का मैसेज आया। शिकायतकर्ता ने ठगों के द्वारा दिए नम्बर पर 57,000/-रू गूगल पे किए। जिसके बाद उसने दोस्त से पुष्टि की तो दोस्त ने किसी भी प्रकार के मैसेज और पैसे मांगने की बात को नकार दिया। जिस पर उसे पता चला कि उसके साथ साइबर फ्राड़ हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए सुमित कुमार वासी अलीपुर जिला अलीगढ उ0प्र हाल रुपाली एन्कलेव, दिल्ली व विवेक कुमार वासी गांव गढी पोस्ट दुर्जनपुर जिला गोडा उ0प्र0 हाल शिव विहार, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी सुमित, अपने पिता के साथ रंग पेंट करने का काम करता है जो ठगों को खाता उपलब्ध करवाता था और उन खातों को ऑपरेट भी करता था। वहीं विवेक दिल्ली में रैपिड़ो में बाइक चलाता है तथा खाता में आये पैसों को ATM कार्ड ले निकलवाकर सुमित को देता था। सुमित उन पैसों को आगे ठगों को दे देता था। अधिक पुछताछ के लिए आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड़ पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button