रिटायर्ड कर्मचारी के खाता से 13,07,000/-रू की धोखाधड़ी

Faridabad : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में साइबर थाना NIT टीम ने दो आरोपियों को धोखाधड़ी के मामले में फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना NIT में गॉधी कॉलोनी, फरीदाबाद ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि रिटायर्मेंट के समय उसको 34 लाख रूपये मिले थे। उसको 3 मार्च को फोन पर 7000/-रू खाता से कटने का मैसेज प्राप्त हुआ था। जिस बारे उसने बैंक जाकर पता किया तो उसे पता चला कि उसके खाता से किसी ने UPI के माध्यम से कुल 13,07,000/-रू निकाल लिये है। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने रॉकी वासी उतम नगर, फरीदाबाद व मुकेश वासी कोसी हाल नगला एन्क्लेव, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता पहले नरेश भडाना के मकान गाजीपुर में किराये पर रहता था और छोटा फोन प्रयोग करता, यह फोन शिकायतकर्ता के बैंक खाता से लिंक था। जिसका नरेश भडाना के लड़के कमल और धर्मेंद्र को पता चल गया, उन्होने शिकायतकर्ता का फोन लिया और अपने फोन में उसके नम्बर से फोन-पे चलाया और रॉकी और मुकेश के खाता में पैसे डाल दिये। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button