पेट की चर्बी कम करने का आसान घरेलू उपाय, मूंग दाल का पानी पीने से घटेगा वजन

Moong Dal Water For Weight Loss: पेट की चर्बी (Belly Fat) आज के समय की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है. इससे जुड़ी कई गंभीर बीमारियाँ भी हो सकती हैं, जैसे हृदय रोग, मधुमेह (डायबिटीज़), उच्च रक्तचाप आदि. ऐसे में यदि कोई घरेलू, प्राकृतिक और सेहतमंद उपाय इस चर्बी को घटाने में मदद करे, तो यह बेहद उपयोगी साबित हो सकता है l मूंग दाल का पानी (Moong Dal Water) ऐसा ही एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय है. आइए जानते हैं कि मूंग दाल का पानी कैसे मदद करता है बेली फैट घटाने में l
1. लो कैलोरी और हाई प्रोटीन (Moong Dal Water For Weight Loss)
मूंग दाल में कैलोरी कम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. प्रोटीन मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है.
2. फाइबर से भरपूर
मूंग दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन में सुधार करता है और कब्ज से राहत दिलाता है. एक अच्छा पाचन तंत्र वजन घटाने के लिए आवश्यक होता है.
3. डिटॉक्सिफाइंग प्रभाव (Moong Dal Water For Weight Loss)
मूंग दाल का पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे पेट की सूजन और ब्लोटिंग कम होती है.
4. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
मूंग दाल लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन है, जो रक्त शर्करा को संतुलित रखने में मदद करता है और शरीर में फैट स्टोरेज को घटाता है.
मूंग दाल का पानी कैसे बनाएं? (Moong Dal Water For Weight Loss)
सामग्री:
- 2 टेबलस्पून हरी मूंग दाल (या पीली मूंग दाल)
- 2 कप पानी
विधि:
- मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें.
- इसे 2 कप पानी में डालकर 15–20 मिनट तक उबालें.
- जब दाल नरम हो जाए और पानी में उसका अर्क आ जाए, तब गैस बंद कर दें.
- पानी को छान लें और जब यह गुनगुना हो जाए, तो सेवन करें.
कब और कैसे पिएं? (Moong Dal Water For Weight Loss)
- सुबह खाली पेट: रोज़ सुबह खाली पेट पीने से सबसे अच्छा असर होता है.
- खाने से पहले: भोजन से लगभग 30 मिनट पहले पीने से भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचाव होता है.
ध्यान रखें:
- अगर वजन कम करना चाहते हैं तो इसमें नमक या कोई मसाले न मिलाएं.
- दिन में 1–2 कप से अधिक न पिएं.
- यदि आपको मूंग दाल से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें.
NEWS SOURCE Credit :lalluram




