फर्जी वेबसाईट बनाकर इन्वेस्टमेंट के नाम पर 4,20,000 /- रुपये की ठगी, मास्टरमाईंड गिरफ्तार, फॉरेन ट्रेडिंग में B.B.A पास है आरोपी

Faridabad : बता दे कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में सेक्टर-75 वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 7 अक्तूबर 2024 को उसके पास कॉल आया जिसने खुद को ब्रोकर बताया और कहा कि शेयर मार्केट में पैसे निवेश करवाता था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ठग के कहेनुसार एंजिल वन एप पर पैसे निवेश कर दिये, जिसमें उसका नुकसान हो गया। फिर ठग ने उसको नुकसान को जल्दी कवर करने के लिए ganeshamsecurity.com में निवेश करने के लिए कहा जो निवेश राशि का 10 गुणा राशि ट्रैडिंग के लिए देते थे। जिस पर उसने 1 लाख रूपये का निवेश किया लेकिन ठगों ने उसकी आईडी से बिना पूछे 3,50,000/-रू का निवेश और कर दिया। फिर ट्रैंडिंग कम्पनी से उसके पास कॉल आया तो उसने कहा कि उसको इस ट्रैड से निकाल दे जिसके लिए उन्होंने पहले पैसे जमा करने को कहा, जब उसने मना किया तो उसे कहा गया कि घर रिकवरी एजेंट भेजेंगे और उसको 10 गुणा पैसे देने पडेंगे। जिसके डर से उसने 3,20,000/-रू उनके खाता में भेज दिए। फिर उसके सारे पैसे नुकसान में दिखाने लग गये, जब उसने ठगों के पास कॉल किया तो उसको कोई जवाब नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए चेतन राठौड(32) वासी इंदौर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आय़ा कि आरोपी ने इन्वेस्टमेंट के लिये फर्जी बेवसाईट बनाई थी तथा इन्वेस्टमेंट के इच्छुक लोगो का डाटा एकत्रित कर उनके पास कॉल करवाकर कथित बेवसाईट पर इन्वेस्ट करवाता था। ठगी के पेसो के लिए आरोपी ने पहले ही काफी खाते खरीद रखे थे। आरोपी ने फॉरेन ट्रेडिंग में B.B.A की हुई है।
अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




