अवैध नशा बेचने व उपलब्ध करवाने के मामलें में 2 आरोपी गिरफ्तार, 3.502 किलोग्राम गांजा बरामद

Faridabad : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाही करते हुए 3.502 किलोग्राम गांजा सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 सितंबर को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए पल्ला फरीदाबाद वासी शैलेंद्र(24) को 3.502 किलोग्राम गांजा सहित विनय नगर पल्ला से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शैलेंद्र(24) 3.502 किलोग्राम गांजा नितिन(23) वासी प्रहलादपुर दिल्ली से 24,000 रुपये में लेकर आया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच बॉर्डर कि टीम ने नितिन को सुरजकुण्ड गोलचक्कर से गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button