रखा ये नाम, निर्दलीय MLA बलराज कुंडू ने किया अपनी पार्टी का ऐलान

हरियाणा को आज एक और नई पॉलिटिकल पार्टी मिल गई। महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने अपनी नई पार्टी का हरियाणा जनसेवक पार्टी (हजपा) ऐलान कर दिया। इससे पहले कुंडू जनवरी में पदयात्रा निकालकर लोगों से नई पार्टी को लेकर रायशुमारी कर चुके हैं।

बता दें कि यह यात्रा नारनौल के नांगल चौधरी से 26 जनवरी को कुंडू ने शुरू की थी। इस दौरान वह पदयात्रा के जरिए 90 विधानसभा में पहुंचे थे। कुंडू ने दावा किया है कि हरियाणा में उनकी नई पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभरकर आएगी।
खट्टर सरकार से 2020 में लिया था समर्थन वापस
2019 में विधानसभा चुनाव के बाद निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने खट्टर सरकार को समर्थन दिया था, लेकिन एक साल बाद ही 2020 में ही वापस लेने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से वह लगातार हरियाणा और केंद्र सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर हमलावर दिखाई देते हैं।
NEWS SOURCE : punjabkesari




