दिल्ली आने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल, जानें वजह, IndiGo के यात्रियों के लिए Breaking News

एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को कहा कि यात्रियों को जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ाने रद्द होने के बारे में सूचित कर दिया गया है।  इंडिगो की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ नई दिल्ली में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन 2023 के मद्देनजर इंडिगो 8 से 11 सितंबर 2023 के बीच दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बार की छूट की पेशकश कर रहा है।”

कंपनी ने कहा,‘‘ ग्राहकों को पैसे वापस लेने के साथ ही उड़ानें पुनर्निर्धारित या रद्द करने का विकल्प दिया जा रहा है। यात्रियों को उड़ान रद्द होने और समय-सारणी में बदलाव के बारे में पहले से सूचित कर दिया गया है।”  इसमें उन उड़ानों की संख्या की जानकारी नहीं दी गई, जिनके प्रभावित होने की आशंका है। जी20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button