किसान पथ पर इस हालत में पड़ा मिला शव, प्रापर्टी डीलर की बेरहमी से गला रेतकर हत्या

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के कुर्सी थानाक्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना कुर्सी पुलिस को गुरुवार की देर रात सूचना मिली कि किसान पथ पर लखनऊ के बख्शी का तालाब जाने वाली सर्विस लेन पर युवक गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में पाया कि युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पास में है उसकी कार खड़ी मिली।

पुलिस 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे कर रही है पूछताछ
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  कार के नंबर व आधार के आधार पर युवक की पहचान सेक्टर एन अलीगंज लखनऊ निवासी अतुल पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक अतुल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। गले में धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आईआईटी की एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाये जाने की घटना के बाद गुरुवार की सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं ने देर रात धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। आईआईटी के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के वादे के बावजूद छात्र धरना प्रदर्शन बंद करने को तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि देर रात आईआईटी के निदेशक और पुलिस प्रशासन के साथ चली लंबी बैठक के बाद छात्र-छात्राओं ने लगभग 15 घंटे से चल रहा विरोध प्रदर्शन गुरुवार देर रात समाप्त कर दिया।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button