अगले तीन दिनों तक बारिश रहेगी जारी, यूपी में बदला मौसम का मिजाज; बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने है। ठंड बढ़ने लगी है और सुबह-शाम के समय घने कोहरे की चादर छाई रहती है। आज सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। बारिश ने ठंड तो बढ़ा दी है, लेकिन अभी तक लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं दिला पाई। लोग अभी भी प्रदूषण की समस्या का सामना कर रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दो तीन दिनों में कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिससे सर्दी और बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में आज सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से शुरू हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। कई इलाकों में बादल छाए हुए है और ठंडी हवाएं चल रही है। विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




