खुफिया एजेंसी ने दलालों की सूची की तैयार, डोंकी से विदेश भेजने वालों पर शिकंजा कसेगी सरकार

चंडीगढ़ : हर साल हजारों-लाखों की संख्या में लोग विदेश जाने के लिए ‘डंकी रूट’ का अवैध तरीका ही अपनाते हैं ये बहुत खतरनाक होता है। इसमें मंजिल तक पहुंचने की भी कोई गारंटी नहीं होती, कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है और अगर कोई पहुंच भी जाता है तो कई बार उसे वापस भेज दिया जाता है। अब हरियाणा सरकार डोंकी के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विदेश भेजने वालों पर शिकंजा कसने जा रही है। इस धंधे में खुफिया एजेंसी ने शामिल दलालों और अन्य लोगों की सूची तैयार की है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश के 18 जिलों में युवकों को अवैध रूप से विदेश भेजने का काम किया जा रहा है। विदेश भेजने वाले एजेंट सबसे अधिक कुरुक्षेत्र में 46, सिरसा में 42 और यमुनानगर में 30 में हैं। इसी प्रकार अन्य जिलों में 10 से 20 तक दलाल हैं। विभाग ने यह रिपोर्ट हरियाणा सरकार को सौंप दी है। अब सरकार के आदेश पर इन दलालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

विधानसभा में भी उठा था मामला

प्रदेश के अधिकतर युवाओं की ओर से विदेशों में जाने का मामला विधानसभा में भी उठा था। विपक्षी दल भी सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि हरियाणा में बेरोजगारी अधिक है, इसलिए युवक रोजगार के लिए विदेश जा रहे हैं और गांव के गांव खाली हो रहे हैं। ऐसे में सरकार ने विदेश भेजने के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़ों के मामलों को देखते हुई आईजी सिबास कविराज के नेतृत्व में विशेष एसआईटी बनाई है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button