हुई मौत, इंदौर में नए ट्रैक से पहली बार गुजरी ट्रेन दो दसवीं की छात्राएं आईं चपेट में

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में नए रेलवे ट्रैक की टेस्टिंग के दौरान दसवीं की दो छात्राएं ट्रेन की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई है। घटना गुरुवार की देर शाम की है। आपको बता दें कि दोनों लड़कियां कोचिंग से लौट रही थीं और वह ट्रेन की चपेट में आ गईं इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर के केलोद हाला इलाके में रेलवे ट्रैक का ट्रायल चल रहा था। दोनों ही छात्रा कोचिंग से पढ़कर वापस लौट रही थीं वह रेलवे ट्रैक पार करने जा रही थीं तभी ट्रायल के दौरान चलाई जा रही ट्रेन वहां आ गई और दोनों छात्राओं की मौत हो गई। आपको बता दें कि हादसे के बाद दोनों छात्राओं के परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है, परिवार घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहा है। दोनों छात्राओं ने जिस ट्रैक को क्रॉस करने की कोशिश की वहां से पहले कभी कोई ट्रेन नहीं गुजरी है । इसलिए उन्हें नहीं पता था कि यहां अचानक ट्रेन आ जाएगी।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button