जन्म देते ही बच्चे को डस्टबिन में फेंका, कड़ाके की ठंड में कलयुगी मां की शर्मनाक हरकत

हरियाणा / यमुनानगर : कड़ाके की ऐसी सर्दी कि घर से बाहर निकलते ही हाथ पांव कांपने लगा जाते हैं लेकिन ऐसे में एक कलयुगी मां का कलेजा नहीं कांपा जिसने नौ माह तक अपनी कोख में पालकर मासूम को पैदा होते ही पॉलिथीन में डाल डस्टबिन में फेंक दिया। यहां उसको उठाकर कुत्ते नोंचने की फिराक में थे।

हालांकि एक कुत्ता तो उसे पॉलिथीन को लेकर एक दुकान के सामने बैठ गया। जैसे ही उसने बच्चे को नोचने का प्रयास किया तो तभी दुकानदार की नजर उस पॉलिथीन पर पड़ी। जिसमें मासूम नग्न हालत में खून से सना हुआ था। बच्चे को देखते ही दुकानदार ने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और चाइल्ड लाइन डायरेक्टर मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां देखा कि बच्चे को दो पॉलिथीन में रखने के बाद उसे डस्टबिन में फेंका गया था। पुलिस और चाइल्ड लाइन अधिकारी बच्चे को उठाकर उसे सिविल अस्पताल ले गए जहां बच्चे को पूरी तरह से स्वास्थ्य बताया गया है। डॉक्टर ने जांच के दौरान देखा कि बच्चे को दो जगह से कुत्ते ने नोचा है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खगाल रही है, ताकि उससे कलयुगी मां का पता लगाया जा सके। जिसने पैदा होने के बाद इस बच्चे को यहां मरने के लिए फेंक दिया था।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button