देखें लिस्ट, हरियाणा शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी: Haryana School Holiday

हरियाणा में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में लोकल हॉलिडे का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार स्कूलों में 4 छुट्टियां होगी। इनमें हरियाली तीज, छोटी दीपावली, बुद्ध पूर्णिमा व शहीद उधम सिंह जयंती पर छुट्टी रहेगी।

बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। इनमें से 3 पर्व गुरुवार के दिन हैं। 2024 में 23 मई के दिन गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा पर लोकल हॉलिडे रहेगा। वहीं 6 सितंबर शुक्रवार को हरियाली तीज, 31 अक्टूबर गुरुवार को छोटी दीपावली और 26 दिसंबर गुरुवार को शहीद उधम सिंह जयंती पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
NEWS SOURCE : punjabkesari




