Ram Mandir : रामलला के किए दर्शन, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या

Ram Mandir News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए. केजरीवाल अपने माता-पिता और अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे हैं. बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर के दर्शन करने की इच्छा जाहिर की थी.
अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ अवसर मिलते ही अयोध्या जाने की प्लानिंग करेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे. सीएम केजरीवाल के अयोध्या दौरे के दौरान उनके माता-पिता और पत्नी सुनीत केजरीवाल भी मौजूद हैं. वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पूरे परिवार के साथ दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं.बता दें कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पर भक्तों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी है. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन अपने मंत्रिमंडल और बीजेपी विधायकों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और पूजा अचर्ना की l
NEWS SOURCE : lalluram



