देशी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 प्रभारी पीएसआई शीशपाल की टीम ने देशी कट्टे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमित उर्फ गंजे बापू नगर सेक्टर-58 का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम मुख्य सिपाही दिनेश व सिपाही सुभाष ने गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से कैली मौड बाई-पास रोड बल्लबगढ़ से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी देशी कट्टे को दिल्ली सराय काले खां से किसी अनजान व्यक्ति से वारदात को अनजाम देते समय लोगो में भय बनाने के लिए 3000/-रु में खरीद कर लाया है। आरोपी से पर पूर्व में भी चोरी के मुकदमें दर्ज है। जिनमें आरोपी जेल से जमानत पर है। आरोपी से पूछताछ में अन्य घरों में चोरी व वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। मुकदमों में पूछताछ व रिकवरी के लिए 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




