घर से लापता 17 वर्षीय नाबालिक लडकी को थाना तिगांव पुलिस टीम ने 3 घंटे में तलाश कर किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़ अनिल कुमार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना तिगांव प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश की टीम ने घर से लापता नाबालिक लडकी को तलाश कर परिजनों के हवाले करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिक लडकी अपने घर से शाम को बिना बताए निकल गई थी। जिसकी सूचना थाना तिगांव पुलिस को रात्रि करीब 8.00 बजे पुलिस कंट्रोल रुम से प्राप्त हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए लडकी की तलाशी के लिए एक पुलिस टीम नियुक्त की। पुलिस टीम के द्वारा लडकी को काफी तलाशी के बाद गांव नीमका एरिया से तलाश किया गया है। लडकी से पूछताछ में सामने आया कि वह परिजनों की डांट की कारण घर से बिना बताए निकल गई थी। परिजनों को हिदायत देते हुए लडकी को हवाले किया है। लडकी के परिजनों के द्वारा पुलिस टीम का तह दिल से धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button