310 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 प्रभारी पीएसआई शीशपाल की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धल्लू संजय कॉलोनी मुजेसर का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से संजय कॉलोनी एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी दिल्ली सदर बजार किसी अनजान व्यक्ति से करीब 500ग्राम गांजा 4000/-रु में खरीद कर लाया था जिसमें से कुछ प्रयोग कर लिया और कुछ बेच दिया है। आरोपी दुध बेचने का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदलात में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button