पुलिस चौकी ग्रीन फिल्ड की टीम ने घर से लापता 16 वर्षीय नाबालिक लडकी को कानपुर से तलाश कर किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी ग्रीन फिल्ड प्रभारी नरेश की टीम ने घर से लापात नाबालिक लडकी को तलाश कर परिजनों के हवाले करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि नाबालिक लडकी अपने घर से 01 अप्रैल को बिना बताए निकल गई थी। जिसको परिनजों के द्वारा काफी तलाश किया गया। लडकी के नही मिलने पर परिजनों के द्वारा पुलिस चौकी ग्रीन फिल्ड को लडकी के संबंध में सुचना दी। जिसपर कार्रवाई करते हुए थाना सुरजकुण्ड में नाबालिक की गुमशुदगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लडकी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम को अपने गुप्त सूत्रों व तकनीकी माध्यमों से कानपुर का पता चला। पुलिस टीम के द्वारा कानपुर से लडकी को तलाश कर फरीदाबाद लाया गया। लडकी से पूछताछ में सामने आया कि लडकी परिजनों के डांटने के कारण घर से बिना बताए निकल गई थी। जो अब अपने परिजनो के साथ जाना चहाती है। परिनजों को हिदायत देते हुए नाबालिक लडकी को हवाले किया है परिजनों के द्वारा पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

Related Articles

Back to top button