415 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कपिल राजीव कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है।
आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बाईपास रोड़ सेक्टर-37 सीएनजी पम्प से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 415 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। मौके पर शैफाली वर्मा एक्साइज टैक्सेशन अफिसर को सूचना देकर बुलाया। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया दिल्ली मदनगिरी किसी व्यक्ति से 4000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी गांजा को पुडिया बनाकर 100/-रु में बेचता है। आरोपी नशा करने का आदि है। आरोपी पर पूर्व में भी नशा तस्करी का एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।




