शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 09 अप्रैल, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 प्रभारी कैलाश की टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल एसी नगर एनआईटी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से खुले आम शराब बेचते हुए रामनगर वाटा पुल के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से मौके पर 7 पेटी देशी शराब मार्का मस्ता, 44 पाव्वा रॉयल स्टेग और 25 पव्वा ओसी ब्लू के बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में अवैध शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को ठेका से पेटी में खरीद कर फुटकर में मुनाफा कमाने के लिए खरीदता है। आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button