वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जसलीन कौर के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना पल्ला की पुलिस टीम पुलिस चौकी नवीन नगर ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में रविंद्र और मोहित का नाम शामिल है। आरोपी रविंद्र भीम नगर हापुड़ उत्तर प्रदेश का तथा आरोपी मोहित संगम विहार लोनी गाजियाबाद का रहने वाला है। आरोपी रविंद्र आरोपी मोहित का भंजा है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों को हापुड जेल से प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से पूछताछ में बरामद चोरी की मोटरसाइकिल को गाजियाबाद से किया है। आरोपियो ने मोटरसाइकिल को थाना पल्ला के वसंतपुर एरिया से चोरी किया था। आरोपी रविन्द्र ड्राइवर का तथा आरोपी मोहित सिलाई का काम करता है। आरोपियो ने मोटरसाइकिल को बेचने के लिए चोरी किया था। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button