श्रीराम मंदिर भूमि पूजन समारोह में सम्मिलित हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल, सभी कों दी रामनवमी की शुभकामनायें

Faridabad/Rakesh Kumar : फ़रीदाबाद शहर के सेक्टर 9 में आज रामा कृष्णा फाउंडेशन द्वारा नवनिर्मित प्रभु राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत करते हुए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल के अलावा विश्व हिन्दू परिषद के ऑल इंडिया कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता व गंगा शंकर मिश्र वरिष्ठ पदाधिकारी आरएसएस ने भी शिरकत की। सुबह से ही भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत पुरे विधि विधान व मन्त्रोंचारण के साथ की गयी, जिसमें सभी सेक्टरवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।
इस उपलक्ष्य पर पहुँचे प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के अलावा सभी क्षेत्रवासियों कों रामनवमी की शुभकामनायें दी और लोगों कों नये मंदिर के बनाये जाने पर बधाई देते हुए कहा की आज बहुत ही शुभ दिन के साथ मंदिर बनाने की शुरुआत हुई है लेकिन साथ में ये भी समझना होगा की सभी लोगों की भावना व सहयोग से ही किसी भी मठ-मंदिर की स्थापना सम्भव हो सकती है। इस मौके पर विपुल गोयल ने हवन यज्ञ में आहुति भी डाली।
इस मौके पर सभी के सहयोग के लिए विपुल गोयल ने आभार प्रकट किया और कहा की विपुल गोयल हमेशा सामाजिक व नेक कार्यों के लिए जनता के समक्ष समर्पित है ज़ब भी क्षेत्रवासियों कों विपुल गोयल की आवश्यकता हों वो हमेशा तैयार है। सुबह हवन के कार्यक्रम उपरान्त प्रसाद व भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर हरियाणा सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक नयनपाल रावत, पूर्व राजनैतिक सलाहकार अजय गौड़, टिपरचंद शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी अरुण बजाज, रणवीर चौधरी प्रधान आरडब्लूए सेक्टर 9, बी आर भाटिया, रेनू भाटिया चेयरमैन महिला आयोग, राज कुमार अग्रवाल, आरके केशवानिया रिटायर्ड श्रम अधिकारी, डॉ अजय तिवारी, रोहताश शर्मा प्रधान सेक्टर 11 मार्केट व अन्य काफ़ी गणमान्य लोग मौजूद थे।




